Thursday, 25 April 2019

बेटियों को सशक्त बनाओ

पिछले कई दशको से देश की बेटियों का  शिक्षा का स्तर काफी हद तक बढ़ा है जो कि बहुत ही गर्व की बात है।लेकिन वहीं एक तरफ देश की बेटियों के साथ दुव्र्यवहार की वारदातों मे भी वृद्धि हुई है। "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" जैसे श्लोक से बेटियां पढ़ तो रही है लेकिन वह खुद को बचाने मे असमर्थ रह जाती है जिसका फायदा वह लोग उठा रहे है जो बेटियों के साथ दुव्र्यवहार करते है । इसलिए देश की बेटियों को दुव्र्यवहार से बचाने के लिए शिक्षा  के साथ साथ उन्हें सशक्त बनाने की भी आवश्यकता है। जिससे वह अपने साथ हो रहे दुव्र्यवहार का विरोध कर सकें खुद की रक्षा कर सकें। देश की बेटियों का सशक्त होना उनके शिक्षित होने से भी ज्यादा आवश्यक है क्योंकि शिक्षा से वह शिक्षित और कुशल तो हो सकती हैं परंतु किसी भी समस्या से लड़ने के लिए उनका सशक्त होना अति आवश्यक हैं। इसलिए बेटियों को सशक्त बनाओ।

No comments:

Post a Comment