हम जब भी किसी नए विचार को उपयोग में लाते है तब उसके दोनों ही पहलुओं को देखना बेहद जरूरी होता है।
ऑनलाइन शिक्षा
ऑनलाइन शिक्षा एक बहुत ही अच्छा विचार है और ऐसी स्थिति में जब सभी कुछ लॉक डाउन है सभी लोग अपने घर में है। कॉलेज,स्कूल और अन्य संस्थाएं भी बंद है ऐसी स्थिति में ये एक बहुत ही अच्छे विकल्प के रूप में सामने आया है क्यूंकि इससे छात्र - छात्राओं को पढ़ने का एक अच्छा अवसर मिल रहा है जोकि बेहद लाभदायक है। यह समय भी परीक्षाओं का है लेकिन इस महामारी के चलते सभी परीक्षाओं को भी आगे बढ़ा दिया गया है उसके बावजूद भी छात्रों को ऑनलाइन शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिल रहा है जिससे भविष्य में होने वाली परीक्षाओं में छात्रों को आसानी होगी। इस दृष्टि से ऑनलाइन शिक्षा इस स्थिति में अहम भूमिका निभा रही है।
परन्तु क्या सभी छात्र ऑनलाइन शिक्षा का लाभ उठा रहे है?
ऐसी स्थिति में जब लोगो के काम धंधे महीनों से ठप है घर में खाने के लिए कुछ नहीं है क्यूंकि हर वो छात्र जो कॉलेज,स्कूल और अन्य संस्थाओं में पढ़ रहा है जरूरी नहीं वो आर्थिक रूप से घर से मजबूत हो कई ऐसे छात्र है जो केवल हर महीने ही नेट का रिचार्ज कराते है जिसकी कॉस्ट कम से कम ₹199 है और ऐसी स्थिति में उनके लिए रिचार्ज करना बेहद मुश्किल है क्यूंकि ये कोई एक महीने की बात नहीं है कि कहीं से इंतजाम करले। दूसरी बात यह है कि देश के सभी क्षेत्रों में इंटरनेट की फास्ट सुविधा उपलब्ध नहीं है कई जगह ऐसी है जहा इंटरनेट की गति बहुत ही धीमी है तो कहीं इंटरनेट बिल्कुल भी नहीं चलता बस नाममात्र ही चलता है। ऐसे छात्रों के लिए जो इस तरह की समस्याओं से झूज रहे है उनके लिए तो ऑनलाइन शिक्षा का कोई मतलब ही नहीं है।

